काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कल से प्लाज्मा थेरेपी शुरुआत
वाराणसी जनपद के काशी हिंदू विश्वविद्यालय में कल से प्लाज्मा थेरेपी शुरुआत करने की कार्रवाई प्रारंभ की जा रही है । इसके अंतर्गत कोरोना पॉजिटिव कोई भी मरीज जो वर्तमान में नेगेटिव हो गया हो और जिसके पहले सैंपल से 28 दिन पूर्ण हो गए हो वह व्यक्ति काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ब्लड बैंक में जाकर अपना ब्लड डोनेट कर सकता है। इस ब्लड से प्लाज्मा को अलग करके यह प्लाज्मा गंभीर मरीजों को चढ़ाया जाएगा जो वेंटिलेटर पर हैं और जिनकी हालत बहुत क्रिटिकल है। अतः ऐसे सभी लोगों से अपील है कि जो भी कोरोना पॉजिटिव से नेगेटिव हैं और 28 दिन की श्रेणी में आते हैं वे बढ़-चढ़कर अपना रक्तदान करें और अपने प्लाज्मा डोनेशन के माध्यम से लोगों की जीवन की रक्षा करें।
काशी हिंदू विश्वविद्यालय उपरोक्त निर्णय आज
उपरोक्त निर्णय आज बीएचयू में हुई बीएचयू प्रशासन व मंडल आयुक्त तथा जिलाधिकारी वाराणसी की बैठक में हुआ।
इसके साथ ही अमृत और उमंग फार्मेसी में कोरोना मरीजों के लिए रेमदेसीविर दवाई उपलब्ध कराने के बारे में भी चर्चा की गई। अमृत फार्मेसी एवं उमंग फार्मेसी को इस बारे में कंपनी को फॉर्मेट में अप्लाई करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके बाद रेमदेसीविर की उपलब्धता आने वाले कुछ दिनों में बीएचयू के ही मेडिकल स्टोर पर हो जाएगी। यह दवाई मरीजों को अपनी धनराशि से खरीदनी होगी। वर्तमान में इसकी उपलब्धता वाराणसी में नहीं है और इसे दिल्ली से मरीजों को खरीदना पड़ता है ।
इसके अलावा यह भी निर्णय हुआ कि सुपरस्पेशलिटी अस्पताल जो कोविड हेतु संरक्षित किया गया है उसे पूरी कैपेसिटी पर चलाया जाए तथा इस हेतु मेन पावर व अन्य आवश्यक वस्तुओं की व्यवस्था कर ली जाय।
और जानकारी के लिए-वाराणसी जिले में अब तक एक दिन में सर्वाधिक 38 कोरोना संक्रमित

